प्रभात पट्टन: पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल, किसानों के बैलों को बताया गोवंश, पीड़ित ने न्यायालय से छुड़ाया अपना गौवंश
प्रभात पट्टन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बघोड़ा के किसान पिछले एक हफ्ते से परेशान था पुलिस ने फर्जी केस बनाकर नानकुड़ी से दो बैलों को जप्त कर गौशाला भेज दिया था वास्तविक दस्तावेज पेश कर रविवार शाम 5:00 बजे न्यायालय से पीड़ित ने अपने दोनों बैलों को छुड़ाकर साबित कर दिया कि पुलिस के कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में है।