बस्ती: समस्त न्यायालयों में 1 मई से 30 जून 2025 तक कार्यावधि प्रातः 07 बजे से 1 बजे तक निर्धारित: प्रधान न्यायाधीश बस्ती
Basti, Basti | Apr 28, 2025 उच्च न्यायालय के निर्देश पर न्यायिक अधिष्ठान के समस्त न्यायालयों में 01 मई 2025 से 30 जून 2025 तक कार्यावधि प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक निर्धारित है। उक्त जानकारी देते हुए प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय कु. आराधना रानी ने एक आदेश में कहा है कि माह मई व जून में समस्त न्यायिक कार्यालय 6.30 बजे से 1.30 बजे तक खुले रहेंगे।