गुन्नौर: गांव रमपुरा निवासी युवक ने रजपुरा पुलिस को तहरीर देकर मारपीट, नगदी, ट्रैक्टर और बाइक छीनने का आरोप लगाया
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी नंदन ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक्टर से रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर से वापस अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह गांव ब्यौरा के समीप पहुंचा तो विनोद बबलू और जीवाराम रास्ते में खड़े मिले उन्होंने पीड़ित का ट्रैक्टर रुकवा लिया।