दाउदनगर: प्रखंड कार्यालय सभागार में पूर्व सैनिक संघ के अनुमंडल स्तरीय शाखा का नया चुनाव हुआ, जनेश्वर सिंह पुनः बने अध्यक्ष
प्रखंड कार्यालय सभागार में पूर्व सैनिक संघ का अनुमंडलस्तरीय शाखा का नया चुनाव हेतु बैठक रविवार की दोपहर 12:00 बजे आयोजित की गई। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ टीके सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह के मार्गदर्शन में चुनाव कराया गया।जनेश्वर सिंह 30 मत लाकर फिर से अनुमंडल अध्यक्ष चुने गए।उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की उम्मीद पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।