फूलपुर: तमसा नदी में डूबकर हुई किशोरी की मौत के मामले में कब्र से निकाला गया शव, दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुटौली गांव के पास तमसा नदी में डूबकर हुई किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है बृहस्पतिवार को प्रशासन की मौजूदगी में कब्र से शव निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया यह मामला 18 मार्च 2026 को तमसा नदी में डूबकर हुई एक किशोरी की मौत से जुड़ा है ।