रायडीह: एस एस टेन प्लस टू विद्यालय रायडीह में हेल्थ स्क्रीनिंग में 3 छात्राएं गंभीर एनीमिया से पीड़ित मिलीं
Raidih, Gumla | Sep 16, 2025 एस एस टेन प्लस टू विद्यालय रायडीह में उपायुक्त गुमला के निर्देश पर विद्यार्थियों का स्वास्थ्य स्क्रीनिंग किया गया। दो दिनों में कुल 262 छात्र छात्राओं का हीमोग्लोबिन ऊँचाई वजन आँख कान गला दांत जीभ और सामान्य स्वास्थ्य जांच किया गया।इसमें तीन छात्राओं का हीमोग्लोबिन 6 - 6 ग्राम मिला। इनमे अति गंभीर एनीमिया पाई गई।