जैतहरी: पीला अक्षत देकर घर-घर पहुँचे शिक्षक-विद्यार्थी, प्रवेश उत्सव का दिया अनोखा आमंत्रण
जन शिक्षा केंद्र अंतर्गत कन्या बस्ती माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने 1 अप्रैल के प्रवेश उत्सव के लिए वार्ड में जुलूस निकालकर घर-घर पीला अक्षत देकर अभिभावकों को आमंत्रित किया। “बेटी पढ़ेगी, इतिहास गढ़ेगी” जैसे नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। स्थानीय लोगों ने पहल की सराहना की।