उजियारपुर: भगवानपुर देसुआ में भाकपा माले ने अंचल अधिकारी का पुतला फूंका, घूसखोरी का आरोप लगाया
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ पंचायत में भाकपा माले के दर्जनों कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को अंचल अधिकारी का पुतला फूंका गया ।बताया गया कि दाखिल खारिज से लेकर वंशावली तक बनाने में बड़े पैमाने पर राशि की उगाही की जाती है। लोगों ने कई तरह के संगीन आरोप लगाए।