ब्यौहारी: ब्यौहारी के रसपुर पुल के पास अज्ञात लोगों ने बाइक सवार युवक को रोककर की मारपीट
ब्यौहारी के रसपुर पुल के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात लोगों ने रोका और मारपीट की है। घटना के बाद घायल युवक राहुल ने अपनी साथियों को इसकी जानकारी दी और उसके बाद राहुल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है जहां घायल युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने बुधवार सुबह 6 बजे से मामले की जांच शुरू कर दी है।