हरदोई: हरदोई में नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, विशेष पूजा-अर्चना की गई
Hardoi, Hardoi | Mar 26, 2026 हरदोई में चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गुरुवार सुबह से मंदिरों में पहुँचकर पूजा अर्चना की विधि-विधान से मां की आरती की और फूल-मालाएं अर्पित कीं।