बरेली के बारादरी क्षेत्र में कुसुमनगर निवासी सुरजीत सिंह अपनी पत्नी निशा के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। 300 बेड अस्पताल के पास तेज रफ्तार कार UP78-DB-4582 ने पीछे से उन्होंने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी निशा गंभीर रूप से घायल हुईं। सुरजीत ने 112 पर सूचना दी, पुलिस ने इलाज कराया। कार चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने अब रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।