बलरामपुर: नगर के अमन लॉज व मंगल गेस्ट हाउस में अनैतिक व्यापार का भंडाफोड़, 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया, एसपी ने किया खुलासा
बलरामपुर पुलिस ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर क्षेत्र में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।