2 जनवरी से लापता शिवचक गांव निवासी 40 वर्षीय संगीता देवी का कोई सुराख नहीं मिल पाया है। परिजन को अनहोनी की आशंका है। संगीता देवी के पुत्र मिथुन कुमार ने फतुहा थाना में खोजबीन करने के उपरांत गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। मिथुन कुमार के मुताबिक 2 जनवरी को सुबह 6:00 बजे उसकी मां संगीता देवी बिना कुछ घर में बताएं चली गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।