बुधवार को लगभग 5 बजे बाढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री से मोबाइल छीनने का प्रयास में एक युवक को रेल पुलिस ने दबोच लिया। बताया जा रहा है कि वह एक व्यक्ति से मोबाइल छीनकर भागने के फिराक में था।जैसे ही मोबाइल पर हाथ लगाया,यात्री सावधान हो गया। और जब उसे पकड़ने के लिए दौड़ा तो वह भागने लगा, जिसका रेल पुलिस ने पीछा किया और उसे दबोच लिया। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।