कसिया: कासिया नगर में बंदर का आतंक, एक हफ्ते में आठ लोग हुए जख्मी, मासूम बच्चों पर बढ़ते हमलों से नगरवासी दहशत में
कुशीनगर के कासिया नगर में बंदर का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह में बंदर ने आठ लोगों को काटकर जख्मी कर दिया, जिनमें अधिकांश बच्चे हैं। सोमवार को तीन बच्चों पर हमला हुआ। घायल बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। लोगों में दहशत है, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।