हौज खास: ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना को लेकर दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन
दिल्ली भाजपा के नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने आप कार्यालय के पास आप सरकार के खिलाफ चूड़ियां और बर्तन दिखाते हुए प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पुराने राजिंदर नगर की घटना को लेकर किया गया जहां 27 जुलाई को एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने से 3 छात्रों की मौत हो गई थी।