हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में कुलचंद्र के किसानों ने 10 साल से सिंचाई पानी की कमी को लेकर खाले के पुनर्निर्माण की मांग की
हनुमानगढ़ की ग्राम पंचायत कुलचंद्र के किसान सिंचाई पानी की समस्या को लेकर प्रशासन से नाराज है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी 6 अप्रैल से धरना शुरू किया जाएगा और सड़क को जाम किया जाएगा। किसानों ने बताया कि पिछले करीब 10 साल से उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।