श्रीविजयनगर के स्थानीय रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी खड़े होने से हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है यहां से गुजरने वाले लोग मालगाड़ी के नीचे से गुजर रहे हैं जिसके चलते किसी भी वक्त हादसा हो सकता है। गुरुवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी के नीचे से गुजरने के दौरान बुजुर्ग व्यक्तियों में अन्य को खासी परेशानी हो रही है जबकि हादसा होने का डर भी बना हुआ है