मेरठ: शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे बुलेट और अपाचे की भीषण टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल, दिल्ली रोड पर आधे घंटे तक रहा जाम
Meerut, Meerut | Oct 9, 2025 मेरठ। बुधवार देर रात दिल्ली रोड स्थित शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे तेज रफ्तार बुलेट और अपाचे बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार कई मीटर दूर जा गिरे। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।