उदयपुर जिले के करणपुर में शनिवार शाम 5 बजे जिले की वल्लभनगर, मावली, भीण्डर एवं उदयपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का वार्षिक दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अधिवक्ता पन्नालाल मारू, हुक्मीचंद सांगावत के स्वागत संबोधन से हुई। मनोरंजन और आपसी मेलजोल के उद्देश्य से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिनमे अधिवक्ताओ ने भाग लिया।