प्रयागराज: पोलो ग्राउंड के पास से चार अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से दो अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना सिविल लाइंस पुलिस टीम द्वारा पोलो ग्राउंड के पास से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है,पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से दो अवैध तमंचा वह दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है,पकड़े गए सभी अभियुक्त थाना खुल्दाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं,तथा एक अभियुक्त के ऊपर पहले से आपराधिक मामले का मुकदमा दर्ज है।