पालीगंज क्षेत्र अंतर्गत महाबलीपुर के पास ऑटो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल बाइक सवार युवक को इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका उपचार चल रहा है। यह दुर्घटना सोमवार की शाम 5:15 के करीब की है। घायल युवक की पहचान विक्रम का रहने वाला बाइक सवार मोहन कुमार बताया गया है।