ओबरा थाना क्षेत्र के सदीपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की रात्रि 9 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए दाउदनगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।