बहादुरगढ़: बराही मोड़ पर सांड ने युवक को पटक कर मार डाला, ऑटो का कर रहा था इंतजार, एक बुजुर्ग भी घायल
मृतक की पहचान रोहतक के भाली आनंदपुर गांव के रहने वाले 22 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। गौरव ड्यूटी से निपटकर अपनी बुआ के घर बराही गांव में जा रहा था। इसी दौरान एक सांड वहां आ गया और उसे टक्कर मार दी। इतना ही नहीं जब तक युवक की मौत नहीं हो गई। तब तक वह उसे अपने सींगों पर उठाकर पटकता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सांड ने एक सींग युवक के गले और एक पेट में