बाहरी जिला की विदेशी शाखा की पुलिस टीम ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 1 और बांग्लादेशी को पकड़ा है। इसकी पहचान मोहम्मद नाहिद मियां के रूप में हुई है, यह मीरपुर बाजार बांग्लादेश का रहने वाला है। पुलिस टीम ने इस बांग्लादेशी को इलाके में रूटीन पेट्रोलिंग करने के दौरान पकड़ा है।