बांका जिले भर के व्यापार मंडल में अब तक 18000 से भी ज्यादा क्विंटल धान की अधिप्राप्ति हुई है। जबकि यह सिलसिला अभी जारी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह ने बुधवार की दोपहर बाद करीब 1 बजे बताया कि समर्थन मूल्य पर किसानों से धान क्रय किया जा रहा है। जिसमें रैयत और गैर रैयत किसान भी शामिल है। उन्होंने बताया किसानों को परेशानी नहीं हो ख्याल रखा जा रहा है।