मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड क्षेत्र के सिमरा पंचायत के वार्ड संख्या 06 में बुधवार देर शाम साढ़े सात बजे में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस कांड में सुरेश चौधरी का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना में छह लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।