मिर्ज़ापुर: श्री पट्टी गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, कहा- उचित मुआवजा नहीं मिला तो करेंगे आत्महत्या
कोन ब्लॉक के श्रीपट्टी गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर एक बजे कलक्ट्रेट में जमीन का उचित मुआवजा न मिलने पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मांग किया कि उचित मुआवजा दिया जाए। चेतावनी दी कि उचित मुआवजा नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेंगे। जिलाधिकारी को पत्र सौंपने के लिए वहां पहुंचे थे लेकिन उनके न रहने पर एडीएम से मुलाकात किया। एडीएम ने पत्रक नहीं लिया।