मनसाही: जयनगर गांव में पेट्रोल पंप के पास 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी
मनसाही थाना क्षेत्र अंतर्गत वुधवार की प्रातः लगभग 09 बजे जयनगर गांव पेट्रोल पंप समीप एक 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद ताजामूल ने मनसाही पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर मनसाही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव की पहचान में जुट गए।