बेगूसराय: DM के निर्देश पर गैस सिलेंडर स्टॉक का निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए निर्देश
बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर विभिन्न गैस सिलेंडर स्टॉक का पदाधिकारी ने निरीक्षण किया. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे मिली. इस दौरान निरीक्षण के क्रम में सदर एसडीओ अनिल कुमार ने विभिन्न गैस एजेंसी पर जाकर स्टॉक का निरीक्षण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि रसोई गैस की उपलब्धता हो.