खलीलाबाद: दशहरा गांव निवासी युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी ठोकर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
खलीलाबाद के हीरालाल डिग्री कॉलेज के सामने बीती रात दशहरा निवासी राजगीर मिस्त्री गीरजेश अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोट है और स्थिति नाजुक बनी हुई है