तिलौथू: केरपा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक महिला हुई घायल
केरपा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें यह महिला घायल हो गई। घायल महिला का नाम राम देवी बताया जा रहा है। उनके पति का नाम रूपचंद राम है। महिला को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।