गोगुन्दा: गवरी विसर्जन कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, जन प्रतिनिधियों ने दिखाई उपस्थिति
रविवार करीब साय 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार गांव मौखी में आयोजित गवरी विसर्जन कार्यक्रम में गोगुन्दा विधायक प्रताप लाल गमेती, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली समेत कई प्रमुख जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने गौरजा माता का आशीर्वाद प्राप्त किया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।