बहराइच: विद्युत उपकेंद्र डीजल पावर हाउस पर 4 फरवरी को अनुरक्षण कार्य के चलते सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित विद्युत उपकेंद्र डीजल पावर हाउस पर अनुरक्षण कार्य किए जाने के चलते 4 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण बहराइच ने शनिवार को बताया कि इस दौरान दरगाह, बक्शीपुरा, चांदमारी, नूरुद्दीनचक, पलरीबाग, फ्रीगंज, स्टेशन रोड, गल्लामंडी आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।