बिसौली: शाहजहांपुर में क्रांतिकारियों की प्रतिमाएं हटाने पर बवाल, विरोध में एसडीएम बिसौली को सौंपा गया ज्ञापन
Bisauli, Budaun | Mar 25, 2026 शाहजहांपुर में काकोरी प्रकरण के महान क्रांतिकारियों शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमाओं को हटाए जाने के विरोध में जनपद बदायूं में आक्रोश देखने को मिला। इस संबंध में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को 3:00 बजे करीब मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिसौली को सौंपा।