तराना: उज्जैन सांसद ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वार्ड 42 में किया पौधारोपण
Tarana, Ujjain | Jul 6, 2025 रविवार शाम 5 बजे समाचार प्राप्त हुआ कि तराना के पूर्व विधायक,उज्जैन सांसद ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर वार्ड क्र.42 में पौधारोपण किया।, इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बालयोगी श्री उमेशनाथ जी महाराज, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव , नगर ज़िलाध्यक्ष संजय अग्रवाल जी, वार्ड क्र.42 पार्षद अंजलि बालकृष्ण पटेल जी भी उपस्थित रहे।