झांसी में अतिशय क्षेत्र करगुवा जी में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को मनाया गया। सुबह मेडिकल कॉलेज होते हुए भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसके बाद भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और पूजन विधान संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भगवान आदिनाथ के असि-मसि-कृषि के सिद्धांतों