भटवाड़ी: नलूणा के पास गंगोत्री राजमार्ग को 36 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया, लोगों ने ली राहत की सांस
पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने से गंगोत्री राजमार्ग नलूणा के पास बंद हो गया था। भूस्खलन जारी रहने से बीआरओ को राजमार्ग खोलने में यहां पर दिक्कतें आ रही थी। मंगलवार करीब शाम 6 बजे बीआरओ ने राजमार्ग आया मलबा हटाकर नलूणा के पास करीब 36 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी है।