गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर बुधवार को महावन स्थित प्रसिद्ध रमन रेती आश्रम में भव्य गौ पूजन एवं गोचरण लीला का आयोजन किया गया पीठाधीश्वर काषि गुरु शरणानंद महाराज ने शाम 5:00 बजे गौशाला पहुंचकर विधि विधान से गौ माता का पूजन किया पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रोली चावल से पूजा अर्चना की ओर गुड लड्डू खिलाया एवं कृष्ण बलराम की लीला देखी