रफीगंज शहर के RBR खेल मैदान में बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ की शनिवार से 20 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। शुक्रवार संध्या 5 बजे जिला संगठन मंत्री अजय विद्यार्थी ने बताया कि आरबीआर खेल मैदान में 10 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक सुबह 10 बजे से 3 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 500 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।