गुना नगर: पटेल नगर: दादी के पैसों के लिए दो भाई भिड़े, बड़े भाई ने छोटे पर धारदार हथियार से किया हमला, छोटा भाई अस्पताल में भर्ती
पटेल नगर में दादी के मकान के पैसों को लेकर दो भाइयों में विवाद हिंसक हो गया। गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।