देवसर: पनीहवा नाला जंगल में फांसी के फंदे पर 30 वर्षीय महिला का शव मिला, कूंदवार पुलिस जांच कर रही है
जियावान थाना क्षेत्र के चौकी कूंदवार अंतर्गत पनीहवा नाला जंगल में एक 30 वर्षीय महिला का फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव देखा गया जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया वही देखने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिसकी सूचना पाकर घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी कूंदवार ने पुलिस स्टाफ की मदद से महिला के गले का फंदा काटकर महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा।