खरगोन जिले के बालसमुद के पास इंदौर रोड पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दो मिनी ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालकों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के केबिन लगभग डेढ़ फीट अंदर तक घुस गए। हादसा गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे बालसमुद स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुआ।