राघोगढ़ के विजयपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 के दौराना चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोराना निवासी हरिसिंह लोधा की मौत हो गई। 14 दिसंबर को परिजनों ने कहा, 13 दिसंबर रात सड़क क्रॉस करने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए, अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक भाग गया। पुलिस ने पीएम कराकर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।