कुडू: कुडू प्रखंड में सेवा केंद्रों का शुभारंभ, 16 दिन चलेगा सेवा पर्व, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति
Kuru, Lohardaga | Sep 19, 2025 लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड में चिरी, जांगी, पथगच्छा, लवागाई, टाटी में सेवा केंद्रों की शुरुआत शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे की गई। इस अभियान का उद्देश्य ग्राम स्तर पर सेवा वितरण को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। इसके अलावा भंडरा प्रखंड के आकाशीके सेवा केंद्र का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया गया।