मंदसौर: मौसम में बदलाव, 15 अप्रैल तक लू से राहत, 16 अप्रैल से फिर गर्म हवाएं चलेंगी: मौसम वैज्ञानिक
मंदसौर सिस्टम एक्टिव होने से अप्रैल माह आधा बीतने से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। ऐसे में अब 15 अप्रैल तक लू से राहत मिलेगी। हालांकि 16 के बाद फिर से हीट वेव का असर शुरू हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के एक्टिव होने के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर आगामी तीन दिन तक रहेगा।