आगरा: कुंवर अजय तोमर ने सीएम योगी को पत्र लिखकर हिंदू परिवारों को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की, कार्यालय पर दी जानकारी
योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर हिंदुओं को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म व हिंदुओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक हिंदू परिवार को दो शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। बांग्लादेश, बंगाल व कश्मीर की घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने लाइसेंस प्रक्रिया सरल करने की मांग की है।