आगरा: सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनर्स के सम्मान में पुलिस लाइन में गोष्ठी, अधिकारियों ने समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया
पुलिस आयुक्त आगरा श्री दीपक कुमार के निर्देशन को पुलिस लाइन आगरा स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनर्स के सम्मान में गोष्ठी आयोजित की गई। अपर पुलिस आयुक्त श्री राम बदन सिंह ने पेंशनर्स से संवाद कर उनके अनुभव सुने और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।