आरोन तहसील के बरखेड़ा हाट गांव में आगामी दिनों में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। 22 दिसंबर को विद्या भारती के प्रदेश संजीव शिरोमणि दुबे ने बताया, 22 दिसंबर दोपहर को ग्राम वासियों ने भूमि पूजन कर कलश यात्रा निकाली और हिंदू सम्मेलन के लिए ध्वज स्थापना की। आसपास के गांव गांव जाकर अक्षत वितरण कर लोगों को आमंत्रित करेंगे। 28 दिसंबर को वाहन रैली निकलेगी।