उज्जैन शहर: उज्जैन में तेज हवाओं और बारिश के साथ गिरे ओले, 24 घंटे में 2.6 मि.मी. वर्षा दर्ज
उज्जैन मे सोमवार शाम धूल भरी तेज हवा बारिश के साथ ओले गिरे बता दे की यह मार्च का दूसरा मावठा रहा।मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक यानी 31 मार्च और 1 अप्रैल को शहर में आसमान खुला रहने के साथ धूल भरी तेज हवा चलने का अनुमान लगाया है। वही कलेक्टर कार्यालय स्थित भू-अभिलेख से जानकारी अनुसार जिले मे पिछले 24 घंटे में औसत 2.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।